64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom!

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन का कोडनेम “taoyao” और IMEI वेबसाइट पर इसका मॉडल नंबर 2203129I व 2203129G लिस्ट है। यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन का कोडनेम “zijin” और मॉडल नंबर 2203129BC होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom साल 2022 में हो सकते हैं लॉन्च
  • दोनों फोन Android 12 आधारित MIUI 13 पर काम कर सकते हैं
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन्स के कथित स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। IMEI database लिस्टिंग का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दोनों ही फोन Xiaomi 12 सीरीज़ का पार्ट होंगे और इन्हें अगले साल मार्च महीने में Xiaomi Mix 5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन को लेकर कहा जा रहा है कि यह देखने में Xiaomi Civi के समान होंगे, जिन्हें इस साल सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन कथित रूप से अक्टूबर महीने में Mi Code में स्पॉट किए गए थे।

Xiaomiui की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन का कोडनेम “taoyao” और IMEI वेबसाइट पर इसका मॉडल नंबर 2203129I व 2203129G लिस्ट है। यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन का कोडनेम “zijin” और मॉडल नंबर 2203129BC होगा। इसके अलावा, शाओमी 12 लाइट ज़ूम को लेकर कहा जा रहा है कि यह केवल चीनी मार्केट तक सीमित होगा जबकि शाओमी 12 लाइट फोन ग्लोबल मार्केट तक सीमित होगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाओमी 12 लाइट और शाओमी 12 लाइट ज़ूम के मॉडल नंबर में “2203” से संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन्स मार्च 2022 में लॉन्च हो सकते हैं। दोनों ही फोन Xiaomi Civi की तरह 3D एज डिज़ाइन के साथ दस्तक दे सकते हैं, जिसे चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Xiaomi 12 Lite specifications (expected)

Xiaomi 12 Lite को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.55-इंच फुल एचडी (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 778G या फिर 780G+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL GW3 का हो सकता है। इसके साथ वाइड-एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।
Advertisement
 

Xiaomi 12 Lite Zoom specifications (rumoured)

Xiaomi 12 Lite Zoom में शाओमी 12 लाइट के समान स्पेसिफिकेशन मौजूद हो सकते हैं। हालांकि, इस फोन के कैमरा फीचर्स में अंतर मिल सकता है। इस फोन में मैक्रो शूटर की तरह टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

इसके अलावा दोनों फोन Android 12 आधारित MIUI 13 पर काम कर सकते हैं, जिसकी जानकारी अक्टूबर महीने में सामने आई थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.