12GB रैम और 120W Xiaomi HyperCharge के साथ भारत में आएगा Xiaomi 11T Pro! कीमत और फीचर्स लीक...

Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरिएंज और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी 19 जनवरी भारत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। यह आगामी स्मार्टफोन कथित रूप से तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11T Pro में मिल सकते हैं Harman Kardon ट्यून स्टीरियो स्पीकर
  • स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस होगा शाओमी 11टी प्रो
  • फोन में मिलेगा Xiaomi HyperCharge चार्जिंग सपोर्ट
Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरिएंज और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी 19 जनवरी भारत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। यह आगामी स्मार्टफोन कथित रूप से तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। शाओमी 11टी प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें स्टीरियो स्पीकर मौजूद होंगे। इसके अलावा, शाओमी 11टी प्रो फोन चीनी टेक कंपनी के "HyperPhone" के रूप में जाना जाएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन में 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Xiaomi 11T Pro स्मार्टफोन तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि Xiaomi स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप मौजूद होगा, जो कि द्वारा Harman Kardon ट्यून होगा। यह स्पेसिफिकेशन पिछले साल सितंबर में यूरोप में लॉन्च हुए शाओमी 11टी प्रो फोन के समान है। शाओमी 11टी प्रो की भारत में कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Advertisement
 

Xiaomi 11T Pro specifications

Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट के मुताबिक, शाओमी 11टी प्रो फोन 10bit एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। माइक्रोसाइट में जानकारी दी गई है कि आगामी फोन में 120 वॉट Xiaomi HyperCharge चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो कि फोन की बैटरी को 17 मिनट में फुल चार्ज कर देगा।

उपरोक्त सभी स्पेसिफिकेशन यूरोपियन शाओमी 11टी प्रो स्मार्टफोन के समान है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और टेलीमैक्रो शूटर मौजूद है। इस फोन में भी आपको सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, Infrared (IR) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होंगे। फोन का डायमेंशन 164.1x76.9x8.8mm और भार 204 ग्राम होगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.