64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) स्मार्टफोन चीन में दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,775 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,344 रुपये) है।

64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है
  • शाओमी 11 यूथ (वाइटैलटी एडिशन)में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद
  • फोन की सेल चीन में कल यानी 10 दिसंबर से शुरू की जाएगी
विज्ञापन
Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Xiaomi Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था और जून महीने में Xiaomi Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, सितंबर महीने में कंपनी ने Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Mi 11 Lite के वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया गया। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक की रैम दी गई है।
 

Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) Price and availability

Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) स्मार्टफोन चीन में दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,775 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,344 रुपये) है। इस फोन में आपको व्हाइट, ब्लू, पीच और ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की सेल चीन में कल यानी 10 दिसंबर से शुरू की जाएगी। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Xiaomi 11 Youth (Vitality Edition) specifications and features

डुअल सिम (नैनो) शाओमी 11 यूथ (वाइटैलटी एडिशन) फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55-इंच का full-HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 240Hz टच सैम्पलिंग रेट, DCI-P3 कलर गामुट, 800 निट्स ब्राइटनेस और 402पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,250mAh की है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, Infrared (IR) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »