Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

आगामी स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये के सेगमेंट में होगा। पिछले वर्ष नवंबर में Wobble One 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2026 20:08 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है
  • Wobble Speed 5G में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है
  • आगामी स्मार्टफोन के लिए रेड कलर का विकल्प मिलेगा

इस स्मार्टफोन के लिए रेड कलर का विकल्प होगा

Photo Credit: Wobble

स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड्स में शामिल Wobble का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Wobble Speed 5G के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये के सेगमेंट में होगा। पिछले वर्ष  नवंबर में Wobble One 5G को पेश किया गया था। 

Wobble ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि देश में जल्द Wobble Speed 5G को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में पेश किया जाएगा। Wobble Speed 5G के लिए रेड कलर का विकल्प होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और सर्कुलर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Wobble Speed 5G में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। Wobble Speed 5G में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। पिछले वर्ष नवंबर में Wobble ने अपना स्मार्टफोन Wobble One 5G लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Wobble One 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision के लिए सपोरट के साथ है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Wobble One 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। 

Wobble One 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए एपिक हायपरइंजन गेमिंग टक्नोलॉजी है। Wobble One 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन के 47 घंटे तक की कॉलिंग और 24 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। 

 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  10. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.