WhatsApp ने लॉन्च किए नए इमोजी

व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में नए इमोजी लॉन्च कर दिए हैं। व्हाट्सऐप के नए इमोजी अभी एंड्र्रॉयड बीटा ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न 2.17.363 में देखे जा सकते हैं। और भविष्य में नए इमोजी सेट को आम यूज़र के लिए रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 11:28 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड यूज़र नए इमोजी सेट देख सकते हैं
  • नए इमोजी काफ़ी हद तक ऐप्पल के इमोजी से प्रेरित हैं
  • जल्द ही आम एंड्रॉयड यूज़र के लिए भी ये इमोजी जारी किए जा सकते है
व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में नए इमोजी लॉन्च कर दिए हैं। व्हाट्सऐप के नए इमोजी अभी एंड्र्रॉयड बीटा ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न 2.17.363 में देखे जा सकते हैं। और भविष्य में नए इमोजी सेट को आम यूज़र के लिए रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

इमोजीपीडिया ने इस जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया। व्हाट्सऐप इमोजी का नया सेट देखने में ऐप्पल इमोजी से अलग लग सकते हैं। इससे पहले इन इमोजी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप के फेसबुक, आईओएस, एंड्रॉयड और वेब द्वारा किया जा रहा था। हालांकि, नया सेट काफ़ी हद तक ऐप्पल के इमोजी से प्रेरित हैं। इमोजीपीडिया के मुताबिक, ''गौर करने वाली बात है कि अभी नए इमोजी सेट बीटा चरण में हैं और इन इमोजी में आम यूज़र के लिए जारी किए जाने से पहले बदलाव होने की उम्मीद है।''

जैसा कि ऊपर दी गई तस्वीर में दिख रहा है, व्हाट्सऐप के इमोजी के नए सेट में कुछ ख़ास चीजों पर जोर दिया गया है। और ऐप्पल के इमोजी सेट से थोड़ा बहुत अलग है।

यह देखते हुए कि अभी इमोजी का नया सेट एंड्रॉयड पर सिर्फ बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। और जल्द ही सभी एंड्रॉयड यूज़र तक इन इमोजी सेट के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, आईओएस और वेब समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर के लिए भी नए इमोजी को लॉन्च किया जा सकता है। व्हाट्सऐप द्वारा नए इमोजी का लाना फेसबुक से प्रेरित लगता है, जिसने हाल ही में अपने मुख्य मैसेंजर ऐप में नया इमोजी सेट लॉन्च किया था।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में फोन की स्टोरेज के जरिए डेटा ख़पत को जानने के लिए नया फ़ीचर एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया था। याद दिला दें कि इस फ़ीचर को जनवरी में करीब आईफोन के लिए जारी किया गया था लेकिन एंड्रॉयड में अभी आया। गौर करने वाली बात है कि, अभी यह फ़ीचर आम व्हाट्सऐप यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Emojis, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.