WhatsApp बीटा में आया Messenger Rooms, ग्रुप चैट कराता है यह फीचर

Android के लिए WhatsApp वर्ज़न 2.20.163 बीटा पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट को जोड़ा है। मैसेंजर रूम्स में यूज़र्स 50 से ज्यादा लोगों के साथ ग्रुप चैट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 मई 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • 50 लोगों को एक साथ ग्रुप चैट करा सकता है नया Messenger Rooms फीचर
  • फेसबुक ने शुक्रवार को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था मैसेंजर रूम्स
  • अब चुनिंदा बीटा यूज़र्स को WhatsApp शॉर्टकट के रूप में मिला यह फीचर

WhatsApp Android Beta 2.20.163 में आया Messenger Rooms शॉर्टकट

WhatsApp कथित तौर पर एंड्रॉयड के बीटा ऐप पर Facebook Messenger Rooms को जोड़ रहा है। यह फीचर एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.163 बीटा में देखा गया था, जो अब चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि जल्द ही इस फीचर को अपडेट के साथ और अधिक बीटा यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल यह फीचर केवल यूएस में चुनिंदा यूज़र्स को दिया गया है। बता दें कि फेसबुक ने Messenger Rooms फीचर को शुक्रवार को ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करना शुरू किया था और अब इसके एक दिन बाद ही यह ताज़ा खबर सामने आई है। मैसेंजर रूम्स में यूज़र्स 50 से ज्यादा लोगों के साथ ग्रुप चैट कर सकते हैं। फेसबुक ने यह भी घोषणा की थी कि कंपनी मैसेंजर रूम्स को जल्द ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पोर्टल पर भी लेकर आएगी, लेकिन कब?, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप मैसेंजर ने Android के लिए WhatsApp वर्ज़न 2.20.163 बीटा पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट को जोड़ा है। इससे पहले मैसेंजर रूम शॉर्टकट को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.20.139 पर भी देखा जा चुका है। हालांकि उस वर्ज़न में फीचर बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं था और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह थी कि यह फीचर इस्तेमाल करने योग्य नहीं था। लेकिन अब कंपनी ने इसे यूएस में चुनिंदा बीचा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया है, जिससे प्रतित होता है कि फीचर अब कार्यात्मक है, जो आपके क्षेत्र में मैसेंजर रूम की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
 

WhatsApp वर्ज़न 2.20.163 बीटा पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट की जांच करने के लिए, यूज़र्स को ऐप के चैट शेयर शीट को खोलना होगा और देखना होगा कि वहां "Room" शॉर्टकट आ रहा है या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार, रूम शॉर्टकट पुराने कैमरा बटन के बदले आता है, जो चैट बार में अभी भी उपलब्ध है। एक बार जब यूज़र्स कमरे के विकल्प को चुन लेते हैं, तो एक विंडो कथित रूप से दिखाई देती है, जो फीचर की जानकारी देती है।
Advertisement
 

WhatsApp 2.20.163 पर नई विंडो में एक टेक्स्ट आता है, जिसमें कहा गया है कि Rooms मैसेंजर के एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी कंट्रोल द्वारा सुरक्षित हैं। हालांकि, यह जोड़ा गया है कि "वीडियो ग्रुप कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं हैं।"

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि इस वर्ज़न के बीटा यूज़र्स रूम्स शॉर्टकट को कॉल टैब में भी देख सकते हैं। WhatsApp Android Beta पर कॉल टैब ऐप के ऊपरी दायें कोने पर होता है। एक बार जब बीटा यूज़र कॉल टैब में रूम आइकन को चुनता है, तो एक नई विंडो दिखाई देती है जो पूछती है कि क्या आप मैसेंजर रूम्स पर जाना चाहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.