Vivo Z6 5G में हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo Z6 5G में स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर, 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग और पीसी ग्रेड लिक्विड कूलिंग होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z6 5G में कुल पांच कैमरा होने वाले हैं
  • Vivo Z6 5G स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम से हो सकता है
  • वीवो ज़ेड6 5जी के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं
Vivo के स्मार्टफोन Vivo Z6 5G को चीन की रेगुलेटर वेबसाइट TENAA के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन का नाम लिस्टिंग में कहीं नहीं दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि बीते महीने V1963A मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ था। माना जा रहा है कि यह वीवो जेड6 5जी हैंडसेट है। सर्टिफिकेशन साइट पर वीवो के इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। कंपनी के घरेलू मार्केट इसकी प्री-सेल  फरवरी से ही शुरू हो जाएगी। वहीं, अधिकारिक लिस्टिंग की मदद से भी हम वीवो जेड6 5जी के कई स्पेसिफिकेशन पहले से ही जान चुके हैं।
 

Vivo Z6 5G specifications (expected)

TENAA की लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Z6 5G में कुल पांच कैमरा होने वाले हैं। चार कैमरे पिछले हिस्से पर होंगे। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी रियर कैमरा 48 मैगापिक्सल का होगा। वहीं सैकेंडरी शूटर कैमरा होगा 8 मेगापिक्सल का। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर मौज़ूद होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की ज़िम्मेदारी 16 मेगापिक्सल के कैमरे पर होगी।
Advertisement

इसके अलावा यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट में आएगा- 6 जीबी और 8 जीबी। स्टोरेज के लिहाज से तीन विकल्प दिए जाएंगे- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी।

स्मार्टफोन के वज़न को लेकर भी जानकारी मिली है। दावा किया गया है कि Vivo Z6 5G हैंडसेट 6.57 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा और वज़न 201 ग्राम होगा। यह टीएफटी स्क्रीन 1080x2080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली होगी।
 

Vivo Z6 5G specifications (confirmed)

आधिकारिक जानकारी की बात करें तो वीवो ज़ेड6 5जी में स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर, 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग और पीसी ग्रेड लिक्विड कूलिंग होगा। यह तीन कलर वेरिएंट में आएगा-आइस एज, ऑरोरा ब्लैक और इंटरस्टैलर सिल्वर। स्मार्टफोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के पास फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं, बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसे पंच होल में जगह मिलेगी। यह स्क्रीन की दायीं तरफ किनारे पर होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TENAA, Vivo, Vivo Z6 5G, Vivo Z6 5G Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.