Vivo Z1x भारत में 6 सितंबर को होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

Vivo Z1x में 4,500 एमएएच बैटरी होगी। यह कंपनी की 2.5 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। बताया गया है कि फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले होगा, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 13:15 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है वीवो ज़ेड1एक्स
  • वीवो ज़ेड1एक्स में फ्लैश इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट होगा
  • Vivo Z1x में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा

Vivo Z1x हो सकता है वीवो ज़ेड1 प्रो का अपग्रेड

Vivo भारतीय मार्केट में अपनी ज़ेड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo Z1x लॉन्च करने वाली है। वीवो ज़ेड1एक्स को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। यूज़र्स बिना किसी दिक्कत के फोन पर पावरफुल गेम्स खेल पाएंगे। फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले वीवो ने पुष्टि कर दी है कि वीवो ज़ेड1एक्स को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। एक प्रमोशनल वीडियो के मुताबिक, वीवो ज़ेड1एक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होगा। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

वीवो ने अपने प्रेस रिलीज में बताया है कि वीवो ज़ेड1एक्स एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। चीनी कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि यह फोन उन कंज्यूमर्स के लिए है जो परफॉर्मेंस आधारित हैंडसेट खरीदना चाहते हैं और अपने हैंडसेट पर पावरफुल ग्राफिक्स वाले गेम्स खेलना पसंद करते हैं। याद रहे कि वीवो ज़ेड1 प्रो को स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। हम वीवो ज़ेड1एक्स में ज़्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

वीवो इंडिया के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए प्रमोशनल तस्वीर से पता चला है कि फोन को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यहीं पर Vivo Z1x की पहली झलक भी मिलती है। फोन दो ग्रेडिएंट कलर में है। यहां ब्लू और पर्पल की छाप है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसके अलावा स्क्रीन के निचले हिस्से पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इंप्रिट है।

वीवो द्वारा ज़ारी किए गए प्रमोशनल वीडियो के मुताबिक, वीवो ज़ेड1एक्स के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को फ्लैश इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के नाम से जाना जाएगा। वीडियो में यह भी बताया गया है कि फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कंपनी Samsung ISOCELL GM1 सेंसर का इस्तेमाल करेगी।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Vivo Z1x के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज पर बताया गया है कि फोन में 4,500 एमएएच बैटरी होगी। यह कंपनी की 2.5 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। बताया गया है कि फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले होगा, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। प्रोडक्ट पेज से यह भी पता चलता है कि वीवो ज़ेड1एक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। इसकी मदद से यूज़र्स ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें ले पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Z1x, Vivo Z1x Specifications, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.