Vivo Z1 Pro, Vivo U10, Vivo Y12 और Vivo Y15 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Vivo Anniversary Sale: भारत में पांच साल पूरे होने के मौके पर Vivo ने Vivo Z1 Pro, Vivo U10, Vivo Y15, Vivo Y12 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। साथ ही Vivo Z1x का भी नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 नवंबर 2019 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo पांच साल पूरे होने पर दे रही डिस्काउंट और ऑफर्स
  • 30 नवंबर तक ही उठा पाएंगे ऑफर्स का लाभ
  • Vivo Y15 और Vivo Y12 पर मिल रहा 1,000 रुपये का डिस्काउंट

Vivo Z1 Pro, Vivo U10, Vivo Y12 और Vivo Y15 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Vivo Z1 Pro, Vivo U10, Vivo Y15, Vivo Y12: भारत में पांच साल पूरे होने के मौके पर Vivo ने वीवो ज़ेड1 प्रो, वीवो यू10, वीवो वाई15 और वीवो वाई12 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो (Vivo) का ऑफर केवल 12 नवंबर से 30 नवंबर तक ही जारी रहेगा और ग्राहक इस ऑफर का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से उठा सकते हैं। इसके अलावा वीवो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और चुनिंदा Android स्मार्टफोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। Vivo ने HDFC Bank और ICICI Bank से हाथ मिलाया है, इसका मतलब ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। चुनिंदा वीवो मॉडल के साथ ग्राहकों को फ्री ब्लूटूथ हेडफोन, ईयरफोन और नेकबैंड दिए जाएंगे।

ऑफलाइन स्टोर्स की बात करें तो वीवो कैशबैक डील्स, बिना ब्याज वाली ईएमआई और वीवो वी17 प्रो, Vivo V15 Pro, Vivo V15, Vivo S1 और Vivo Y17 के साथ फ्री एक्सेसरीज़ दे रही है। वीवो ने Cashify के साथ हाथ मिलाया है जिससे ग्राहकों को एक्सचेंज की सुविधा के साथ 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सके।
Advertisement

एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड या ज़ीरो डाउन पेमेंट के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक है। वहीं, बजाज फिनसर्व के जरिए ज़ीरो डाउन पेमेंट विकल्प पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Vivo ने घोषणा की है कि चुनिंदा डिवाइस के साथ ग्राहकों को ब्लूटूथ हेडफोन, ईयरफोन या नेकबैंड मिलेगा।

वीवो वाई15 की कीमत भी कम कर दी गई है, यह  स्मार्टफोन अब 12,990 रुपये के बजाय 11,990 रुपये में उपलब्ध है। वीवो वाई12 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय 9,990 रुपये में उपलब्ध है। ऑफलाइन ऑफर्स के अलावा, वीवो ऑनलाइन स्टोर, Amazon और Flipkart समेत अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Vivo ग्राहकों को डिस्काउंट, बिना ब्याज वाली ईएमआई, प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये तक डिस्काउंट और अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा दे रही है।
Advertisement

वीवो यू10 स्मार्टफोन 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है तो वहीं वीवो ज़ेड1एक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा वीवो ज़ेड1 प्रो, वीवो वी17 प्रो, वीवो वी15 प्रो, वीवो एस1 और वीवो ज़ेड1एक्स मॉडल पर प्रीपेड डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

Vivo ने Vivo Z1x का एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है जो 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। वीवो ज़ेड1एक्स का नया वेरिएंट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वीवो ऑनलाइन स्टोर पर 15,990 रुपये के स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध है। बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ अतिरिक्त 1,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट भी है।

याद करा दें कि वीवो ज़ेड1 एक्स को भारत में सितंबर माह में लॉन्च किया गया था। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.