Vivo Z1 Pro की अगली सेल 26 जुलाई को, मिलेंगे ये ऑफर्स

Vivo Z1 Pro Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो की बिक्री 26 जुलाई दोपहर 12 बजे Flipkart और वीवो के ई-स्टोर पर शुरू होगी। जानें हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2019 10:41 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo Z1 Pro के तीन वेरिएंट हैं
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है

Vivo Z1 Pro की अगली सेल 26 जुलाई को, मिलेंगे ये ऑफर्स

Vivo Z1 Pro Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए एक काम की खबर है। वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट की बिक्री भारत में 26 जुलाई 2019 यानी कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और वीवो इंडिया की आधिकारिक साइट पर होगी। वीवो ज़ेड1 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वीवो ज़ेड1 प्रो में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको वीवो ज़ेड1 प्रो की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।
Advertisement


हैंडसेट की बिक्री कल दोपहर 12 बजे Flipkart और वीवो ई-स्टोर पर होगी। सेल ऑफर्स की बात करें तो वीवो ज़ेड1 प्रो के साथ रिलायंस जियो की ओर से 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। कंपनी 150 रुपये के 40 कूपन दे रही है जिसे मायजियो ऐप के ज़रिए इस्तेमाल करना संभव है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

Vodafon और Idea यूज़र्स के लिए 3,750 रुपये का कैशबैक भी है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा तो वहीं, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं।
Advertisement
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.