Vivo Y78 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स से है लैस

Vivo Y78 5G में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Vivo Y78 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स से है लैस

Photo Credit: Vivo

Vivo Y78 5G में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y78 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
  • Vivo Y78 5G के 8GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1399 (16,568 रुपये) है।
  • Vivo Y78 5G में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y78 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वीवो के इस मिड रेंज स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। Vivo Y78 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y78 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo Y78 5G की कीमत और कलर ऑप्शन


Vivo Y78 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1399 (लगभग 16,568 रुपये) है। यह फोन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, जेड प्रोसेलेन ब्लू और फोनिक्स फैदर गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Vivo Y78 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo Y78 5G में 6.64 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 394PPI और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.06 प्रतिशत है। Y78 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Y78 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

वीवो के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.64 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7020
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »