Vivo Y73s लॉन्च, जानें इस 5जी स्मार्टफोन की खासियतें

Vivo Y73s एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y73s में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है वीवो वाई73एस
  • Vivo ने अपने इस फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी है
Vivo Y73s को लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का यह लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। कंपनी ने वीवो वाई73एस में मीडियाटेक डायमेनसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल Huawei Enjoy 20 व Huawei Enjoy 20 Plus, Oppo Reno 4 SE और Realme V3 में हो चुका है। यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ आता है और इसके दो कलर वेरिेएंट हैं। वीवो वाई73एस की अन्य खासियतों में एमोलेड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग शामिल हैं।
 

Vivo Y73s price, availability details

वीवो वाई73एस की कीमत CNY 1,998 (करीब 21,700 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन ब्लैक मिरर और सिल्वर मून कलर रंग में मिलेगा। Vivo Y73s को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Vivo Y73s specifications

डुअल-सिम Vivo Y73s एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। कैमरा सेटअप में एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y73s में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

वीवो वाई73एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vivo ने अपने इस फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी है। यह 18 वॉट डुअल फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161x74.04x7.73 मिलीमीटर है और वज़न 171.3 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y73s price, Vivo Y73s, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.