Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के साथ दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2026 22:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है
  • Vivo Y600 Turbo में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y600 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह डिस्प्ले के 165 Hz के रिफ्रेश रेट वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Whylab ने बताया है कि Vivo Y600 Turbo को चीन में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट के साथ शेयर की गई एक प्रमोशनल इमेज में बताया गया है कि Vivo Y600 Turbo के लिए 21 मई से रिजर्वेशन शुरू होंगे। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Vivo Y600 Turbo को व्हाइट और पिंक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के साथ दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है। Vivo Y600 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo Y600 Turb को चीन में मार्च में पेश किए गए iQOO Z11 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 

iQOO Z11 में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी है। iQOO Z11 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  भारत में हाल ही में iQOO Z11x को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.