Vivo V80 Lite 5G भारत Vivo S2 FE के रूप में लॉन्च हो चुका है।
Photo Credit: X/@globe_the_03
Vivo Y600 को Vivo V80 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
Vivo Y600 को कंपनी जल्द ही घरेलू मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्च डेट घोषित कर दी गई है जो अक्टूबर के अंत में है। फोन को Vivo V80 Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। Vivo V80 Lite 5G हाल ही में मलेशिया में लॉन्च हुआ था। कंपनी इसे Vivo S2 FE बनाकर भारत में लॉन्च कर चुकी है। अब इसी फोन को चीन में Vivo Y600 बनाकर ला रही है। आइए जानते हैं चीनी वेरिएंट में क्या होगा खास।
Vivo Y600 चीन में लॉन्च के लिए घोषित हो गया है। फोन 30 अक्टूबर को चीनी मार्केट में लॉन्च होगा। इसके लॉन्च से पहले कुछ आकर्षक फीचर्स सामने आए हैं। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। यह ब्लू ओशन बैटरी बताई गई है। इसे कंपनी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक स्मार्टफोन कहा है जिसने 32 घंटे 37 मिनट की सबसे लम्बी स्मार्टफोन प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइवस्ट्रीम को पूरा किया है।
Vivo Y600 फोन दो रंगों में लॉन्च होगा जिसमें व्हाइट और ब्लू शेड शामिल होगी। फोन में फ्रेम फ्लैट है और कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप है। इसमें दो कैमरा दिए गए हैं। कॉर्नर राउंड हैं। फोन में मेन कैमरा 50MP का है जिसमें एस्फेरिक लेंस (aspheric lens) मिलने वाला है। Vivo Y600 5G ग्लोबल मॉडल भी मार्केट में दस्तक देने वाला है। ग्लोबल मॉडल की लॉन्च डेट घोषित होना अभी बाकी है। लेकिन चीनी वेरिएंट एक हफ्ते बाद मार्केट में दस्तक देने जा रहा है।
Vivo Y600 लॉन्च से पहले फोन के कई और स्पेसिफिकेशंस जल्द ही सामने होंगे। भारत में मौजूद Vivo S2 FE में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंकडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी शूट और वीडियो कॉलिंग 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी