Vivo Y51 (2020) भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, सर्टिफिकेशन मिलने की खबर

पाकिस्तान में लॉन्च हुए Vivo Y51 2020 की कीमत PKR 36,999 (करीब 16,300 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जेज़ ब्लू और ड्रीम व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 नवंबर 2020 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V2030 मॉडल नंबर के साथ BIS साइट पर लिस्ट है फोन
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है Vivo Y51 2020
  • वीवो वाई51 2020 पाकिस्तान में हो चुका है लॉन्च

फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन सितंबर महीने में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई51 (2020) स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पाकिस्तान में लॉन्च हुआ यह फोन एमोलेड डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo V2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लेकिन, इस लिस्टिंग में यह कहीं साफ नहीं होता कि यह मॉडल नंबर वीवो वाई51 (2020) का ही है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल नंबर इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां इस फोन के नाम का साफतौर पर उल्लेख किया गया था किय यह वीवो वाई51 फोन है।
Advertisement
 

Vivo Y51 price

पाकिस्तान में लॉन्च हुए वीवो वाई51 (2020) की कीमत PKR 36,999 (करीब 16,300 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जेज़ ब्लू और ड्रीम व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo Y51 specifications

वीवो वाई51 (2020) के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6.38 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। फोन में आगे की तरफ कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह Vivo स्मार्टफोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

Vivo Y51 (2020) में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर इस सेटअप का हिस्सा हैं। कैमरा ऐप में पाम कैप्चर, वॉयस कंट्रोल, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग,सुपर मैक्रो, सुपर नाइट मोड और एआई फेस ब्यूटी जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Vivo Y51 (2020) की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10 पर चलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.