Vivo Y300i: जल्द लॉन्च होगा Vivo का मिड-रेंज स्मार्टफोन! कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

लिस्टिंग बताती है कि Vivo Y300i में 1608 x 720-पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.68-इंच HD+ LCD डिस्प्ले होगा और यह Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300i तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा
  • अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक Y39 5G के समान है
  • इसमें 1608 x 720-पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.68-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा

Vivo Y39 5G (ऊपर तस्वीर में) के समान दिखाई देता है Vivo Y300i

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300i को कंपनी के घरेलू बाजार में जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है। प्रोडक्ट को मॉडल नंबर V2444A के साथ टेलीकॉम लिस्टिंग में देखा गया है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन, कॉन्फिगरेशन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत का खुलासा भी किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नाम पर चुप्पी बनाई रखी है। स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से प्रतीत होता है कि यह हाल ही में मलेशिया में लॉन्च हुए Vivo Y39 5G का रीबैज हो सकता है। अपकमिंग Y300i में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले कई कॉन्फिगरेशन शामिल होंगे। इसके Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 6,500mAh की विशाल बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।
 

Vivo Y300i price (expected)

लिस्टिंग (via Gizmochina) के अनुसार, Vivo Y300i तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 18,000 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,699 युआन (करीब 20,400 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (करीब 21,600 रुपये) होगी। डिवाइस को इंक जेड ब्लैक, राइम ब्लू और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके 14 मार्च को चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Vivo Y300i desing (expected)

अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक Y39 5G के समान है। इसके फ्रंट में एक बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें तीन तरफ पतले बेजल्स हैं, लेकिन चिन थोड़ी मोटी प्रतीत होती है। इसमें कैमरा के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट मौजूद है। फोन का बैक पैनल मैट फिनिश में दिखाई देता है। इसमें ऊपर लेफ्ट की ओर अलाइन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश शामिल हैं। नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग दी गई है। दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए जाने की संभावना है।
 

Vivo Y300i specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, लिस्टिंग बताती है कि स्मार्टफोन में 1608 x 720-पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.68-इंच HD+ LCD डिस्प्ले होगा और यह Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। लिस्टिंग से अन्य फीचर्स का भी पता चलता है, जैसे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और NFC सपोर्ट।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.