Y200 Pro 5G के लॉन्च के बाद अब इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकता है Vivo

फिलहाल Vivo की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट में इसके मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च होने संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2024 21:17 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर V2402 के साथ एक Vivo स्मार्टफोन मॉडल को स्पॉट किया गया है
  • Vivo Y200 Pro 5G को V2401 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था
  • नए मॉडल नंबर को Vivo Y300 Pro 5G माना जा रहा है

Vivo Y200 Pro 5G (ऊपर तस्वीर में) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था

Y200 Pro 5G के बाद अब Vivo कथित तौर पर अपकमिंग Y300 Pro 5G के रिलीज पर काम कर रहा है। मॉडल नंबर V2402 के साथ एक वीवो फोन को देखा गया है, जिसे Y300 Pro 5G बताया जा रहा है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट को पर्दे के पीछे रखा गया है। कंपनी की ओर से अभी तक इस मॉडल के बारे में कोई डिटेल्स नहीं दी गई है और ना ही अभी तक यह मॉडल लीक्स और अफवाहों के जरिए सामने आया है। Vivo Y200 Pro 5G को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 64MP मेन रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी, 1,300 nits पीक ब्राइटनेस लेवल वाला AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 695 SoC मिलता है।

गिज्मोचाइना ने मॉडल नंबर V2402 के साथ एक Vivo स्मार्टफोन मॉडल को स्पॉट किया है, जिसके Y300 Pro 5G होने का दावा किया जा रहा है। यह Y200 Pro 5G का सक्सेसर हो सकता है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें कि पिछले स्मार्टफोन को V2401 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था, जिससे अपकमिंग मॉडल नंबर के Y300 Pro 5G होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

फिलहाल Vivo की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट में इसके मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च होने संभावना जताई गई है। यह भी अंदाजा लगाया गया है कि इसमें कुछ फीचर्स पिछले स्मार्टफोन के लगभग समान होंगे, जैसे हाई रिफ्रेश रेट सपोर्टेड FHD+ AMOLED डिस्प्ले, लॉन्ग बैटरी लाइफ और Android 14-बेल्ड FunTouchOS इंटरफेस।

बता दें कि Vivo Y200 Pro 5G को भारत में Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 64-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर और 2MP सेकंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सिस्टम मिलता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, इसमें 6.78-इंच फुल-एचडी+ (2,400 x 1,80 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.