• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y300 Pro के लॉन्च से पहले पैकेजिंग बॉक्स की तस्वीरें लीक! फोन में दिखी 6500mAh की बैटरी

Vivo Y300 Pro के लॉन्च से पहले पैकेजिंग बॉक्स की तस्वीरें लीक! फोन में दिखी 6500mAh की बैटरी

3C सर्टीफिकेशन में खुलासा हो चुका है कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी।

Vivo Y300 Pro के लॉन्च से पहले पैकेजिंग बॉक्स की तस्वीरें लीक! फोन में दिखी 6500mAh की बैटरी

Vivo Y200 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y300 Pro के लॉन्च से पहले पैकेजिंग बॉक्स की तस्वीरें लीक
  • बॉक्स पर बैटरी कैपिसिटी 6500mAh मेंशन की गई है
  • फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी
विज्ञापन
Vivo की अपकमिंग चर्चित सीरीज Y300 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च हो सकती है। सीरीज में Vivo Y300 और Vivo Y300 Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। सीरीज के Vivo Y300 Pro फोन को चीन में 3C सर्टीफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। लेकिन इससे भी चौंकाने वाला खुलासा फोन के बारे में हुआ है। लॉन्च से पहले इसका पैकेजिंग बॉक्स लीक हो गया है। जिसमें फोन की बड़ी बैटरी के बारे में पता चलता है। 

Vivo Y300 Pro के लॉन्च से पहले पैकेजिंग बॉक्स की तस्वीरें लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें फोन के बारे में अहम पुष्टि करती हैं। बॉक्स पर (via) देखा जा सकता है कि बैटरी कैपिसिटी 6500mAh मेंशन की गई है। यानी कि जैसा कयास लग रहा था, इस फोन में बेहद विशाल बैटरी कंपनी इस्तेमाल करने वाली है। इस फीचर का खुलासा इससे पहले कई चाइनीज टिप्स्टर द्वारा किया जा चुका था। पैकेजिंग बॉक्स ने अब इसकी पुष्टि कर दी है। 

6500mAh बैटरी फोन का बड़ा आकर्षण हो सकती है। बॉक्स देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका एक कलर वेरिएंट पर्पल कलर के साथ आ सकता है। 3C सर्टीफिकेशन में खुलासा हो चुका है कि फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी। अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कोई जानकारी पुख्ता रूप से सामने नहीं आई है। लेकिन इससे पहले आए मॉडल Vivo Y200 Pro के स्पेसिफिकेशंस देखकर कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन में कौन से फीचर्स हो सकते हैं। 

Vivo Y200 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 5G चिपसेट है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। लेकिन नए मॉडल में बड़े अपग्रेड के साथ बैटरी 6500mAh हो सकती है। 

फोन में 64MP का मेन कैमरा है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस दिया गया है। फोन का स्लिम बिल्ड भी एक खास आकर्षण है। इसकी मोटाई केवल 7.5 mm है। और वजन मात्र 172 ग्राम है। अब देखना होगा कि Vivo Y300 Pro में बैटरी के अलावा और कौन से अपग्रेड दिए जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »