50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 के साथ Vivo Y300 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने भारतीय बाजार में नया Y सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y300 5G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y300 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

Vivo Y300 5G में 8GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में नया Y सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है। Y300 5G में 6.67 इंच की FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB RAM से लैस है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 8GB अतिरिक्त बढ़ाया जा सकता है। यहां हम आपको Vivo Y300 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y300 5G Price


Vivo Y300 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फैंटम पर्पल, एमराल्ड ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन आज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 26 नवंबर से Vivo.com, Flipkart, Amazon.in और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में 2,000 रुपये फ्लैट कैशबैक मिल रहा है। वहीं इस फोन की खरीदारी के साथ Vivo TWS 3e को 1499 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।


Vivo Y300 5G Specifications


Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 ×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 और 107% NTSC कलर गैमट है। फोन में एड्रेनो 613 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4 एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.17 मिमी, चौड़ाई 75.93 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। साउंड सिस्टम के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.