Vivo Y30 जल्द ही 14,990 रुपये में हो सकता है भारत में लॉन्च

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं Vivo Y30 में
  • वीवो वाई30 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
Vivo Y30 को जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है। याद रहे कि वीवो वाई30 को पहले मई महीने में मलेशियाई मार्केट में उतारा गया था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो वाई30 को भारत भी लाया जाएगा। रिटेलर ने इस फोन की कीमत को लेकर दावा किया है कि स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। लॉन्च की तारीख का कोई ज़िक्र नहीं है। रिटेलर ने इसे जल्द ही पेश किए जाने का दावा किया है।
 

Vivo Y30 price in India (expected)

नामी ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक, Vivo Y30 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये होगी। यदा रहे कि फोन को मलेशिया में सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इस मार्केट में वीवो वाई30 के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत MYR 899 (करीब 15,800 रुपये) है। वीवो वाई30 को मार्केट में डेज़ल ब्लू और मूनस्टोन व्हाइट रंग में लाया जाएगा।
Advertisement
 
Mahesh Telecom के ट्वीट कहीं भी लॉन्च की तारीख का ज़िक्र नहीं है। सिर्फ जल्द पेश किए जाने का दावा है।
 

Vivo Y30 specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। वीवो वाई30 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। यहां 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर की है। फ्रंट फेसिंग सेंसर एआई से लैस है।
Advertisement

Vivo Y30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.