• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6100+ 5G के साथ Vivo Y28e और Vivo Y28s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6100+ 5G के साथ Vivo Y28e और Vivo Y28s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

Vivo Y28e Vivo Y28s Price : इनमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ 5G प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है और अधिकतम रैम 8 जीबी तक है।

5000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6100+ 5G के साथ Vivo Y28e और Vivo Y28s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें कीमत

Vivo Y28e को विंटेज रेड और ब्रीज ग्रीन कलर्स में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y28e और Vivo Y28s स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • करीब 11 हजार रुपये है शुरुआती कीमत
  • 5G की खूबियों से पैक होकर आते हैं ये स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
Vivo ने भारत में दो नए बजट स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम है- Vivo Y28e और Vivo Y28s। दोनों बजट स्‍मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इनमें 6.56 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। पीक ब्राइटनैस 840 निट्स है। इनमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ 5G प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है और अधिकतम रैम 8 जीबी तक है। नए वीवो स्‍मार्टफोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करते हैं। इनमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है और 15 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

दोनों फोन्‍स में एक फर्क साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का है। Y28s में यह मौजूद है, जबकि Y28s में नहीं मिलता। इसके अलावा कैमरों का भी फर्क है, जो हम आपको आगे बताएंगे। पहले जानते हैं प्राइसिंग। 
 

Vivo Y28e, Vivo Y28s Price in India 

Vivo Y28e को विंटेज रेड और ब्रीज ग्रीन कलर्स में लाया गया है। शुरुआती कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये है। 4GB+128GB वेरिएंट 11,999 रुपये का है। Vivo Y28s को विंटेज रेड और ट्विंकलिंग पर्पल कलर में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये है। 6GB+128GB मॉडल के दाम 15,499 रुपये हैं और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।
दाेनों ही फोन्‍स को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्‍टोर के अलावा पार्टनर रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। 
 

Vivo Y28s, Y28e 5G Specifications

Vivo Y28s और Y28e 5G में 6.56 इंच का (1612 × 720 पिक्‍सल्‍स) HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है। यह 90Hz का रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। दोनों फोन्‍स में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी से लेकर 8 जीबी तक है। इंटरनल स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo Y28s और Y28e 5G रन करते हैं एंड्रॉयड 14 ओएस पर, जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है। इन फोन्‍स में बड़ा फर्क है मेन रियर कैमरा का। Vivo Y28s में 50MP का Sony IMX852 सेंसर है। सेकंडरी कैमरा 2 एमपी का है, जबकि फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। Y28e  में 13 एमपी का मेन रियर कैमरा है। उसके साथ 2 एमपी का सेकंडरी सेंसर है, जबकि फ्रंट में 5एमपी का कैमरा दिया गया है। 

ये फोन आईपी64 रेटिंग के साथ आते हैं यानी पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं। 5000 एमएएच की बैटरी इनमें हैं और वजन करीब 185 ग्राम है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1612x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »