Vivo Y27s स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo Y27s में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। यह फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • वीवो का नया स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इसे इंडोनेशिया में लाया गया है
  • फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर है

इस डिवाइस को 2 कलर ऑप्‍शंस- बरगंडी ब्लैक और गार्डन ग्रीन में लाया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y27s स्‍मार्टफोन को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन Vivo Y27 और Vivo Y27 5G के बाद आया है, जो इस साल की शुरुआत में लाए गए थे। नए स्‍मार्टफोन में बाकियों से हटकर फीचर दिए गए हैं। Vivo Y27s को भारत में कब लाया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। Vivo Y27s में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। यह फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसे 2 स्‍टोरेज और 2 कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo Y27s price

Vivo Y27s के 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट को क्रमशः IDR 2,399,000 (लगभग 12,800 रुपये) और IDR 2,799,000 (लगभग 14,900 रुपये) में लिस्‍ट किया गया है। इस डिवाइस को 2 कलर ऑप्‍शंस- बरगंडी ब्लैक और गार्डन ग्रीन में लाया गया है। इंडोनेशिया में यह ऑफ‍िशियल वीवो वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Vivo Y27s specifications

Vivo Y27s में 6.64 इंच का फुल-एचडी+ (2,388 x 1,080 पिक्सल) एलसीडी पैनल दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से पैक है। साथ में 8GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिसे 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256GB तक इनबिल्ट UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटचओएस 13 पर चलता है। 

Vivo Y27s में 50 मेगापिक्सल का प्राथमिक रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है, जो एक पंच होल के अंदर फ‍िट है। 
Advertisement

Vivo Y27s में 5,000mAh की बैटरी है। यह 44W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में डुअल 4जी नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ओटीजी कनेक्टिविटी की खूबियां भी हैं। सिक्‍योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। IP54 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है, जो इसे धूल और छीटों से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। फोन का वजन 192 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.