Vivo Y200e गीकबेंच पर आया नजर,Snapdragon 4 Gen 2 के साथ देगा दस्तक

Vivo Y200e क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC की बदौलत 5G नेटवर्किंग का सपोर्ट करेगा

Vivo Y200e गीकबेंच पर आया नजर,Snapdragon 4 Gen 2 के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: Vivo

Vivo Y200 5G में 64MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y200e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC दिया जाएगा।
  • Vivo Y200e एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस पर काम करता है।
  • Vivo Y200e में 8GB RAM के साथ आएगा।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर नए Vivo Y200e मॉडल पर काम कर रहा है। कथित स्मार्टफोन को हाल ही में आज ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। अब इसे एक अन्य बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। यहां हम आपको Vivo Y200e के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y200e आया गीकबेंच पर नजर


Vivo ने अक्टूबर 2023 में भारतीय बाजार में Vivo Y200 मॉडल पेश किया। अब, ऐसा लग रहा है कि Y200 सीरीज में एक और मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है। गीकबेंच डेटाबेस में Vivo Y200e को मॉडल नंबर V2336 के साथ देखा गया था, जो कि ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर पाए गए नंबर के समान है। इससे पता चलता है कि Vivo Y200e जल्द लॉन्च हो सकता है।

लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि Vivo Y200e क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC की बदौलत 5G नेटवर्किंग का सपोर्ट करेगा, जिसके साथ एड्रेनो 613 GPU है। यह चिपसेट 8GB RAM के साथ गीकबेंच पर आया। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस कस्टम स्किन पर काम करता है। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 3115 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 8112 प्वाइंट प्राप्त हुए। हालांकि, अभी तक डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का नहीं पता चला है।


Vivo Y200 के स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y200e, Vivo Y200 सीरीज का हिस्सा है, इसलिए इसमें Vivo Y200 के समान स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। Vivo Y200 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 SoC है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »