16GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y200e होगा भारत में लॉन्च!

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को X पर एक ट्वीट के माध्यम से शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2024 21:24 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन मेकर भारत में अपना Vivo Y200e 5G लॉन्च करने की तैयारी में है।
  • फोन में 6.67 इंच FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है।
  • यह फोन 16 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है।

Vivo Y200 को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था।

Vivo की ओर से इसकी Y सीरीज में एक और स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर भारत में अपना Vivo Y200e 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए गए हैं। जाने माने टिप्स्टर ने इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाया है। फोन में 6.67 इंच FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। जिसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। यह फोन 16 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Vivo Y200e 5G भारत में लॉन्च के नजदीक है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को X पर एक ट्वीट के माध्यम से शेयर किया है। जिसके मुताबिक, Vivo Y200e 5G फोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह एक AMOLED डिस्प्ले बताया गया है, जिसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस हो सकता है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ में 8GB तक रैम देखने को मिल सकती है। इसे 8GB तक बढ़ाया भी जा सकेगा। यानी वर्चुअल तरीके से यह 16 जीबी रैम वाला फोन होगा। स्टोरेज 128 जीबी की बताई गई है। यह कंपनी के FunTouch OS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 बेस्ड होगा। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की हो सकती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। साउंड के लिए इसमें खास इंतजाम कंपनी दे सकती है जिसमें डुअल स्पीकर्स के साथ 300 प्रतिशत ऑडियो बूस्टर सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए हैं। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। 

प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी आ सकता है। साथ ही एक फ्लिकर सेंसर भी बताया गया है। डिवाइस के लैदर ब्लैक वेरिएंट की मोटाई 7.79mm होगी, यानी यह काफी स्लिम बिल्ड के साथ आएगा। डायमंड ब्लैक वेरिएंट का वजन 185 ग्राम बताया गया है। वहीं, सैफरॉन डिलाइट 191 ग्राम वजन के साथ आ सकता है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास बताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  3. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  6. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  7. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  10. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.