50MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी के साथ ‘सस्‍ता’ वीवो फोन Vivo Y19s लॉन्‍च, जानें प्राइस

वीवो का नया स्‍मार्टफोन Vivo Y19s लॉन्‍च हो गया है। इसे थाईलैंड में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y19s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • थाईलैंड में लॉन्‍च की गई डिवाइस
  • 6.68 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है इसमें

Vivo Y19s में 6.68 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1680 x 720 पिक्‍सल्‍स है।

Vivo Y19s Launched : वीवो का नया स्‍मार्टफोन Vivo Y19s लॉन्‍च हो गया है। इसे थाईलैंड में पेश किया गया है। यह यूनिसॉक के प्रोसेसर से लैस है और 6जीबी रैम दी गई है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लगा है और सेल्‍फी कैमरा 5 एमपी का है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है और बहुत जल्‍द बाकी मार्केट्स में भी आ सकता है।
 

Vivo Y19s Price    

Vivo Y19s के 4GB+128GB मॉडल की कीमत 4,399 THB (लगभग 10,796 रुपये) है। फोन के 6GB+128GB मॉडल के दाम 4,999 THB (12,269 रुपये) हैं। इसे ग्‍लॉसी ब्‍लैक, पर्ल सिल्‍वर और ग्‍लेशियर ब्‍लू कलर में लाया गया है। 
 

Vivo Y19s features, specifications 

Vivo Y19s में 6.68 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1680 x 720 पिक्‍सल्‍स है। यह HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, डिस्‍प्‍ले में है। पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स तक है, जिसे एवरेज कहा जाएगा। 

Vivo Y19s में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। उसके साथ 0.08 एमपी का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। जैसाकि हमने बताया फोन में यूनिसॉक का प्रोसेसर है यह यूनिसॉक T612 चिपसेट है। उसके साथ 6GB LPDDR4x रैम लगाई गई है। 4 जीबी रैम का भी ऑप्‍शन है। स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। 
Advertisement

Vivo Y19s में 5,500mAh की बैटरी है, जो 15W की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्‍टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में एसडी कार्ड का भी ऑप्‍शन मिलता है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है। फोन में साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। डुअल स्‍पीकर्स मिल जाते हैं। नए वीवो फोन का वजन 198 ग्राम है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। डुअल सिम मिलता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.