• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y19s बजट फोन को 50MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी के साथ किया गया पेश, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y19s बजट फोन को 50MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी के साथ किया गया पेश, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y19s को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है।

Vivo Y19s बजट फोन को 50MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी के साथ किया गया पेश, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

ख़ास बातें
  • Vivo Y19s को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • वर्तमान में यह खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है
  • भारत में हैंडसेट के लॉन्च को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Vivo Y19s को Y-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। Vivo का बजट स्मार्टफोन Unisoc SoC पर काम करता है। इसमें 6GB रैम मिलती है और फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टेड LCD डिस्प्ले से लैस आता है। इसमें 5,500mAh बैटरी दी गई है। किफायती मॉडल होने के नाते इसमें ज्यादा फास्ट चार्जिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि, रियर कैमरा सेटअप में मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। चलिए आपको इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Vivo V19s price, availability

Vivo Y19s को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, खबर लिखते समय तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा भी नहीं किया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, रूस, सऊदी अरब सहित कई अन्य देशों में उपलब्ध होगा। इसे ग्लॉसी ब्लैक, पर्ल सिल्वर और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में हैंडसेट के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Vivo Y19s specifications

डुअल सिम (नैनो) Vivo Y19s Android 14-बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है। इसमें 6.68-इंच HD+ (720x1,608 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 264ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। हैंडसेट 12nm प्रोसेस पर बने Unisoc T612 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। नया वीवो स्मार्टफोन IP64 रेटेड बिल्ड के साथ आता है।

Vivo Y19s में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर वाला 0.08-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है। Vivo Y19s 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo स्मार्टफोन में Type-C पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। स्मार्टफोन 5,500mAh की बैटरी से लैस आता है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, थाईलैंड और फिलीपींस के ग्राहकों को बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें साइड माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन की मोटाई 8.10 mm और वजन 198 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.68 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी612
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1608 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y19s, Vivo Y19s Specifications, Vivo Y19s Launch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »