Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल बॉक्स की तस्वीर आई सामने

जानकारी मिली है कि Vivo Y17 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। अब इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y17 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर SlashLeaks पर सार्वजनिक
  • Vivo Y17 में तीन रियर कैमरे होने का दावा
  • 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है वीवो वाई17
जानकारी मिली है कि Vivo Y17 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। अब इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है। Vivo Y17 में 5,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की खबर है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कथित रिटेल बॉक्स से खुलासा हुआ है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच होगा और पिछले हिस्से पर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे। Vivo Y17 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा।

Vivo Y17 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर SlashLeaks पर सार्वजनिक हुई है। इसमें फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर फोन में वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे वाला सेटअप है। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आता है।
Advertisement

GadgetFight.id इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर लीक किया गया है जिससे Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। दावा किया गया है कि फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x 1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

खबर है कि पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, एफएम और यूएसबी-ओटीजी शामिल हैं।
Advertisement

इसके अलावा हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्चुअल जायरोस्कोप से लैस होगा।  Vivo Y17 का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर होगा और वज़न 190.5 ग्राम। फिलहाल, वीवो वी17 की लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.