Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल बॉक्स की तस्वीर आई सामने

जानकारी मिली है कि Vivo Y17 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। अब इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है।

Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन लीक, रिटेल बॉक्स की तस्वीर आई सामने
ख़ास बातें
  • Vivo Y17 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर SlashLeaks पर सार्वजनिक
  • Vivo Y17 में तीन रियर कैमरे होने का दावा
  • 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है वीवो वाई17
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Vivo Y17 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। अब इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है। Vivo Y17 में 5,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की खबर है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कथित रिटेल बॉक्स से खुलासा हुआ है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच होगा और पिछले हिस्से पर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे। Vivo Y17 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा।

Vivo Y17 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर SlashLeaks पर सार्वजनिक हुई है। इसमें फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर फोन में वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे वाला सेटअप है। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ आता है।

GadgetFight.id इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर लीक किया गया है जिससे Vivo Y17 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। दावा किया गया है कि फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलेगा। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x 1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

खबर है कि पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, एफएम और यूएसबी-ओटीजी शामिल हैं।

इसके अलावा हैंडसेट एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्चुअल जायरोस्कोप से लैस होगा।  Vivo Y17 का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर होगा और वज़न 190.5 ग्राम। फिलहाल, वीवो वी17 की लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  2. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  3. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  6. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  8. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  9. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  10. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »