5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Vivo Y16 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

वीवो की वेबसाइट के अनुसार, इसे ड्रिज्लिंग गोल्ड और स्टेलर ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y16 को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया गया है
  • Vivo Y16 एक डुअल सिम फोन है जिसमें दो नैनो सिम इस्तेमाल की जा सकती हैं
  • यह एंड्रॉयड 12 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है

Vivo Y16 एंड्रॉयड 12 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Vivo Y16 को बजट स्मार्टफोन के तौर पर हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.51 इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है और 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन MediaTek Helio P35 SoC से लैस है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 12nm प्रोसेसिंग पर आधारित है। फोन में 4GB रैम दी गई है और 64GB स्टोरेज है। यह डुअल रियर कैमरा वाला फोन है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल का है।  
 

Vivo Y16 price, availability

Vivo Y16 को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया गया है। लेकिन, इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी साझा नहीं की है। वीवो की वेबसाइट के अनुसार, इसे ड्रिज्लिंग गोल्ड और स्टेलर ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

Vivo Y16 को मॉडल नम्बर V2204 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि यह भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इसकी कीमत 11,499 रुपये हो सकती है। 
 

Vivo Y16 specifications

Vivo Y16 एक डुअल सिम फोन है जिसमें दो नैनो सिम इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह एंड्रॉयड 12 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह एचडी प्लस (1,600x720 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन मीडियाटेक हीलियो पी53 एसओसी से लैस है जिसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। कंपनी ने  इसमें एक्सटेंडेड रैम फीचर दिया है जिसके तहत यह 1GB वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

कैमरा फ्रंट की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ दो कैमरा हैं। एक, 13 मेगापिक्सल का मेन लेंस है जिसमें f/2.2 अपर्चर है और दूसरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा जिसमें f/2.4 अपर्चर लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा में पनोरमा, फेस ब्यूटी, लाइव फोटो, टाइम लैप्स, प्रो और डॉक्यूमेंट मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS और GLONASS को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 

फोन में सभी जरूरी सेंसर्स जैसे एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास और जायरोस्कोप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच की है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 163.95 x 75.55 x 8.19mm और वजन 183 ग्राम है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.