Vivo Y12s भारत में 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम

भारत में Vivo Y12s के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है। स्मार्टफोन फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जनवरी 2021 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y12s भारत में लॉन्च कर दिया गया है
  • इसके एकमात्र 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है
  • नया वीवो फोन Redmi 9 Prime और Realme Narzo 10 जैसे फोन से टक्कर लेगा

Vivo Y12s की भारत में कीमत 9,990 रुपये है

Vivo Y12s को भारत में डुअल रियर कैमरे और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। नया वीवो फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। वीवो ने चुनने के लिए दो अलग-अलग रंग विकल्प दिए हैं। वीवो वाई12एस में 3 जीबी रैम, 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और Funtouch OS 11 मिलता है। नया स्मार्टफोन Redmi 9 Prime, Realme Narzo 10 और Samsung Galaxy M11 जैसे स्मार्टफोन के साथ टक्कर लेगा। यह पिछले साल जून में भारत में लॉन्च हुए Vivo Y12 का एक मामूली अपग्रेड है।
 

Vivo Y12s price in India

भारत में Vivo Y12s के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है। स्मार्टफोन फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह Vivo India ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart, Paytm, Tata Cliq और देश के सभी पार्टनर रिटेल स्टोर के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Vivo Y12s specifications

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y12s एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट मिलता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है।

Vivo Y12s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
Advertisement

वीवो वाई12एस 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।

Vivo Y12s स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है, जो नियमित 10W चार्जिंग सपोर्ट से लैस आती है। फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41 एमएम और वज़न 191 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.