Vivo Y12 हुआ भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo Y12 Launch: वीवो वाई12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y12 की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जून 2019 14:52 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है वीवो वाई12
  • Vivo Y12 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Vivo Y12 में

Vivo Y12 हुआ भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo Y12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो ब्रांड के नए हैंडसेट Vivo Y12 की खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है। Vivo Y12 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Vivo Y12 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको Vivo Y12 की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बार में जानकारी देते हैं।
 

Vivo Y12 की भारत में कीमत

भारतीय मार्केट में वीवो वाई12 की कीमत 12,490 रुपये तय की गई है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। Vivo Y12 की बिक्री आज से प्रमुख ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। Vivo Y12 के दो कलर वेरिएंट हैं- एक्वा ब्लू और बरगंडी रेड। पिछले महीने इस बात की जानकारी सामने आई थी कि Vivo भारतीय मार्केट में अपनी वाई सीरीज़ के अंतर्गत नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी थी कि Vivo मार्केट में अपनी वाई सीरीज़ के अंतर्गत Vivo Y12 स्मार्टफोन को Vivo Y15 (2019) के साथ लॉन्च करने वाली है। Vivo Y12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है तो ऐसे में उम्मीद है कि Vivo Y15 (2019) को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।
 

Vivo Y12 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला Vivo Y12 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलगा। फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी22 (एमटी 6762) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y12 के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

कैमरा टाइम-लैप्स, लाइव फोटोज़, एचडीआर, पोर्टेट मोड, पैनोरमा और सुपर वाइड-एंगल कैमरा सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा फोन में पीडीएएफ सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y12 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पोर्टेट बोकेह और एआई फेस ब्यूटी सपोर्ट करता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Vivo Y12 में 32 जीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ यूएसबी ओटीजी सपोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo Y12 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.