Vivo Y12 का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

वीवो वाई12 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। बीते महीने वीवो ने अपने Vivo Y12 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,490 रुपये में उतारा था।

Vivo Y12 का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे से लैस है Vivo Y12
  • Vivo Y12 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • Vivo Y12 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
विज्ञापन
Vivo Y12 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिनों पहले Vivo ने अपने वीवो वाई12 हैंडसेट को 4 जीबी रैम के साथ भारतीय मार्केट में उतारा था। नए वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। रैम और स्टोरेज के अलावा Vivo Y12 के नए वेरिएंट के सारे स्पेसिफिकेशन बीते महीने लॉन्च किए गए मॉडल वाले ही हैं। Vivo Y12 की खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है। Vivo Y12 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Vivo Y12 की भारत में कीमत

वीवो वाई12 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। बीते महीने वीवो ने अपने वीवो वाई12 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,490 रुपये में उतारा था।

Vivo Y12 के दोनों ही वेरिएंट नामी ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध हैं। फोन को एक्वा ब्लू और बर्गंडी रेड रंग में बेचा जा रहा है।
 

Vivo Y12 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Vivo Y12 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलगा। फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी22 (एमटी 6762) प्रोसेसर के साथ 3/ 4 जीबी रैम हैं। अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y12 के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

कैमरा टाइम-लैप्स, लाइव फोटोज़, एचडीआर, पोर्टेट मोड, पैनोरमा और सुपर वाइड-एंगल कैमरा सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा फोन में पीडीएएफ सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y12 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पोर्टेट बोकेह और एआई फेस ब्यूटी सपोर्ट करता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Vivo Y12 में 32/ 64 जीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ यूएसबी ओटीजी सपोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Vivo Y12 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »