50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y100i लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y100i में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के सात 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100i की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,760 रुपये) है।
  • Vivo Y100i में 6.64 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y100i में50MP का प्राइमरी कैमरा का रियर कैमरा दिया गया है।

Vivo Y100i 5G में 6.64 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने चीन में Vivo Y100i स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों पहले Vivo Y100i चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था। अब ब्रांड ने फोन के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि को साझा कर दिया है। Vivo Y100i में 6.64 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है। यहां हम आपको Vivo Y100i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y100i की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y100i की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,760 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन पिंक, ब्लू और ब्लैक में आता है। यह फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।


Vivo Y100i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y100i में 6.64 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388 × 1080 पिक्सल, 100% P3 और 96% NTSC कलर गेमुट कवरेज है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर काम करता है। Vivo Y100i में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और जीपीएस दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के सात 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 7nm से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU है। यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X RAM और UFS 2.2 512GB स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात करें इस फोन की लंबाई 164.06mm, मोटाई 76.17mm, चौड़ाई 7.98mm और 190 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  2. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  3. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  2. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  3. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  5. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  7. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  9. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  10. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.