50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y100i 5G लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo Y100i 5G में 50MP का पहला कैमरा और 2MP AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100i 5G में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y100i 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Vivo Y100i 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Vivo Y100i 5G में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपनी Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Vivo Y100i 5G लॉन्च कर दिया है। नए Y100i 5G में बड़ी रैम और ज्यादा स्टोरेज दी गई है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन के अलावा फोन की कीमत, कैमरा सेट-अप, डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन बेस्ट है। Vivo Y100i 5G में एक मैट्रिक्स कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एडवांस लेंस से लैस ड्यूल रियर कैमरे हैं। फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हम आपको Vivo Y100i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y100i 5G की कीमत और उपलब्धता


Vivo Y100i 5G के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,309 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में यह ब्लू और पिंक में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 28 नवंबर से शुरू होगा।


Vivo Y100i 5G के अनुमानित के स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y100i 5G में 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y100i 5G में 50MP का पहला कैमरा और 2MP AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Y100i 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक है। वहीं Y100i 5G की मोटाई 7.98mm और वजन 190 ग्राम है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.