मात्र 8999 रुपये में 5000mAh बैटरी, 5MP फ्रंट कैमरा से लैस Vivo Y02 लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo Y02 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Orchid Blue और Cosmic Grey कलर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y02 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Vivo Y02 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo Y02 में ऑक्टा कोर MediaTek चिपसेट पर काम करता है।

Vivo Y02 में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y02 को भारत में नए एंट्री लेवल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी का यह 5जी स्मार्टफोन 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ 720x1600 रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। ऑक्टा कोर MediaTek प्रोसेसर वाले Vivo Y02 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 1टीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करने वाले इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y02 की कीमत और उपलब्धता 


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo Y02 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Orchid Blue और Cosmic Grey कलर में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो यह वीवो ई-स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि सटीक उपलब्धता तारीख का खुलासा होना बाकि है। आपको बता दें कि Vivo Y02 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में बीते महीने IDR 1,499,000 में लॉन्च किया गया था जो कि भारत के हिसाब से करीबन 8,000 रुपये हैं।
 

Vivo Y02 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y02 एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। इस फोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन मोड प्रदान करती है और साथ ही साथ सेल्फी सेंसर के लिए इशमें वॉटरड्रॉप नॉट स्टाइल है। स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो Vivo फोन में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

फोन में फेस वेक फीचर भी दिया गया है जो यूजर्स को इसके फ्रंट कैमरे की मदद से इसे अनलॉक करने देता है। बैटरी का बात जाए तो Vivo के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W वायर्ड और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.99mm, चौड़ाई 75.63mm, मोटाई 8.49mm और वजन 186 ग्राम है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा कोर MediaTek चिपसेट पर काम करता है जो कि Helio P22 SoC हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.