• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7700 रुपये का सस्‍ता फोन लाई Vivo, इसमें है 5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 8MP कैमरा और बहुत कुछ

7700 रुपये का सस्‍ता फोन लाई Vivo, इसमें है 5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 8MP कैमरा और बहुत कुछ

Vivo Y02 : यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, बावजूद इसके कंपनी ने फोन के डिजाइन में मेहनत की है और इसे ट्रेंडी लुक दिया है।

7700 रुपये का सस्‍ता फोन लाई Vivo, इसमें है 5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 8MP कैमरा और बहुत कुछ

Vivo Y02 : वीवो Y02 की कीमत IDR 1,499,000 है, जो भारतीय करेंसी में करीब 7700 रुपये है।

ख़ास बातें
  • यह फोन जल्‍द इंडिया में भी आ सकता है
  • कंपनी ने फोन को ट्रेंडी डिजाइन से फ‍िट किया है
  • इसमें 6.51 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने बिना किसी शोरशराबे के अपना नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम ‘वीवो Y02' (Vivo Y02) बताया जाता है। यह वीवो Y01 का सक्‍सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। जैसाकि हमने बताया यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, बावजूद इसके कंपनी ने फोन के डिजाइन में मेहनत की है और इसे ट्रेंडी लुक दिया है। यह फोन फ‍िलहाल इंडोनेशिया में आया है, लेकिन इसे जल्‍द बाकी एशियाई मार्केट्स में भी लाया जा सकता है। 
 

Vivo Y02 के प्राइस और उपलब्‍धता 

वीवो Y02 की कीमत IDR 1,499,000 है, जो भारतीय करेंसी में करीब 7700 रुपये है। फोन को आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर्स में पेश किया गया है। इंडिया में इसकी उपलब्‍धता के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन जल्‍द एशियाई मार्केट्स में दस्‍तक दे सकता है। 
 

Vivo Y02 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस  

Vivo Y02 में 6.51 इंच का IPS LCD वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1600 पिक्सल का एचडी+ रेजॉलूशन और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो प्रोड्यूस करता है। फोन में फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और बैक साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। बैक कैमरा को एक गोल आकार के मॉड्यूल में फ‍िट किया गया है, जो देखने में काफी ट्रेंडी लगता है।  

फोन किस प्रोसेसर पर चलता है, कंपनी ने यह नहीं बताया है, सिर्फ इतना कहा है कि वीवो Y02 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह Helio P22 प्रोसेसर हो सकता है। फोन को 2जीबी और 3जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 32 जीबी तक है। फोन में एसडी कार्ड स्‍लॉट भी दिया गया है यानी स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें दी गई 5 हजार एमएएच की बैटरी 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »