Vivo X80 सीरीज की तैयारी, डायमेंसिटी 2000 प्रोसेसर के साथ नए साल में लॉन्चिंग!

लीक से पता चलता है कि वीवो X80 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी + डिस्प्ले हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 19:26 IST
ख़ास बातें
  • वीवो X70 सीरीज का यह सक्‍सेसर अगले साल शुरू में लॉन्च हो सकता है
  • कैमरा डिपार्टमेंट में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जो फोन की USP है
  • लॉन्च इवेंट में फोन का बेस मॉडल यानी वीवो X80 लॉन्च नहीं होगा

वीवो X80 सीरीज वीवो X70 सीरीज की सक्‍सेसर होगी, जिसे इस साल सितंबर में भारत में लॉन्‍च किया गया था।

वीवो ने उसकी X सीरीज के जरिए स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री को कुछ बेहतरीन कैमरा इनोवेशंस दिए हैं। अब खबर है कि वीवो X80 सीरीज पर काम चल रहा है। एक लेटेस्‍ट रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो X70 सीरीज का यह सक्‍सेसर अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है। वीवो X80 सीरीज में तीन मॉडल- वीवो X80, वीवो X80 प्रो और वीवो X80 प्रो+ के शामिल होने की संभावना है। हाल के एक लीक से पता चला है कि फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर की ताकत हो सकती है और ये डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकती हैं। वीवो X80 सीरीज के कैमरा डिपार्टमेंट में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जो इस फोन की यूएसपी रही है।

अपने इंडस्‍ट्री सूत्रों का हवाला देते हुए 91Mobiles ने बताया है कि भारत में अगले साल Vivo X80 रेंज को अनवील किया जा सकता है। रिपोर्ट बताती है कि इन फोन्‍स को जनवरी या फरवरी में अनवील किया जा सकता है। फाइनल डेट क्‍या होगी, इसका पता अभी नहीं है। खास बात यह है कि अगले साल होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन का बेस मॉडल यानी वीवो X80 लॉन्च नहीं होगा। इसे छोड़कर वीवो X80 प्रो और वीवो X80 प्रो+ को पहले अनवील किए जाने की संभावना है। वीवो X80 को इसके कुछ समय बाद लॉन्‍च किया जा सकता है।

इन फोन्‍स की लॉन्चिंग में अभी कुछ महीने बाकी हैं, इसलिए वीवो की इस सीरीज के तीनों हैंडसेट यानी  वीवो X80, वीवो X80 प्रो, और वीवो X80 प्रो+ के बारे में बहुत ही कम डिटेल्‍स हैं। हालांकि पिछले महीने हुए एक लीक से पता चलता है कि वीवो X80 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी + डिस्प्ले हो सकता है। ये फोन्‍स MediaTek Dimensity 2000 SoC से लैस हो सकते हैं। वीवो X80 में 5 एक्सिस स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्‍सल का एक टेलिफोटो लेंस 2एक्‍स जूम के साथ इन फोन्‍स में देखने को मिल सकता है। प्रो मॉडल के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं है।

वीवो X80 सीरीज वीवो X70 सीरीज की सक्‍सेसर होगी, जिसे इस साल सितंबर में भारत में लॉन्‍च किया गया था। हालांकि इस सीरीज में वीवो X70 Pro और वीवो X70 Pro+ मॉडल ही लॉन्‍च किए गए थे,  X70 मॉडल को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जाना अभी बाकी है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, 120Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • Capable cameras
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.