64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Vivo X80 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत

वीवो के इस फोन में 8GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Vivo X80 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X80 Lite 5G 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है।

ख़ास बातें
  • वीवो के इस फोन में 8GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है।
  • इसका रियर पैनल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रंग बदलता है।
  • फोन Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर चलता है।
विज्ञापन
Vivo X80 Lite 5G को यूरोप के चेक रिपब्लिक में लॉन्च किया गया है। फोन एक ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इसमें 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन है, और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में DCI-P3 कलर गेमट की 100% कवरेज दी गई है। साथ ही इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 900 SoC से लैस है जिसके साथ में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है।  
 

Vivo X Lite 5G price

Vivo X80 Lite 5G फिलहाल यूरोप में लॉन्च किया गया है। चेक रिपब्लिक के एक ऑनलाइन रिटेलर Electro World पर फोन लिस्टेड है। इसकी कीमत 9,999 चेक कोरुना (लगभग 32,100 रुपये) है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। इसे डायमंड ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर्स में उतारा गया है। 
 

Vivo X80 Lite 5G specifications

Vivo X80 Lite 5G एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस (1,080x2,404 पिक्सल) रेजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में DCI-P3 कलर गेमट की 100% कवरेज दी गई है। इसमें 103% NTSC कवरेज दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 900 SoC मिलता है जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग है। 

वीवो के इस फोन में 8GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका रियर पैनल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रंग बदलता है। कैमरा डिपार्टमेंट में तीन कैमरा दिए हैं जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ में OIS का सपोर्ट भी है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.2, OTG, NFC, और GPS का सपोर्ट है। डिवाइस में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप आदि सेंसर हैं। इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। फोन के डाइमेंशन 159.2 x 74.2 x 7.79 mm और वजन 186 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2404 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »