Vivo X70 Pro+ और Vivo X70 Pro की भारतीय कीमत लीक, सितंबर में लॉन्च हो सकती है सीरीज़

ऑफिशियल ने कथित रूप से कहा है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर में लॉन्च हो सकती है। बता दें, इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ तब लॉन्च की जाएगी, जब IPL 2021 सीज़न शुरू होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro की कीमत 50,000 रुपये हो सकती है
  • Vivo X70 Pro+ की कीमतत 70,000 रुपये के आसपास होगी
  • सितंबर में IPL 2021 के साथ लॉन्च हो सकती है वीवो एक्स70 सीरीज़

Vivo X70 सीरीज़ में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro और Vivo X70 स्मार्टफोन नई लीक के मुताबिक सितंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। जी हां, यह वहीं महीना होगा जब Indian Premier League (IPL) 2021 की शुरुआत होगा। रिपोर्ट में Vivo ऑफिशियल का हवाला देते हुए Vivo X70 मॉडल्स की कीमत की जानकारी दी गई है। पुरानी रिपोर्ट्स में सीरीज़ के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि इन फोन में f/1.15 अपर्चर कैमरा के साथ five-axis इमेज स्टेब्लाइज़ेशन फीचर किया जाएगा। वीवो एक्स70 सीरीज़ में कथित रूप से 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
 

Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro, Vivo X70 price in India (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में Vivo ऑफिशियल का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Vivo X70 Pro+ की कीमत 70,000 रुपये के आस-पास होगी, जबकि Vivo X70 Pro की कीमत 50,000 रुपये होगी। कथित रूप से ऑफिशियल ने Vivo X70 की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इन दो मॉडल्स की लीक कीमत के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनीला मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से कम हो सकती है।

ऑफिशियल ने कथित रूप से कहा है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर में लॉन्च हो सकती है। बता दें, इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ तब लॉन्च की जाएगी, जब IPL 2021 सीज़न शुरू होगा। फिलहाल, Vivo ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

Vivo X70 Pro+, Vivo X70 Pro, Vivo X70 specifications (expected)

Vivo X70 को लेकर पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आया था कि इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा, बिल्कुल Vivo X60 सीरीज़ की तरह। कहा जा रहा है कि इसमें डिस्प्ले के बीचो-बीच सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा। वीवो एक्स70 सीरीज़ में f/1.15 अपर्चर कैमरा के साथ five-axis इमेज स्टेब्लाइज़ेशन फीचर किया जा सकता है।

इसके अलावा, वीवो एक्स70 प्रो प्लस फोन Vivo X60 Pro+ की तरह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आगामी फ्लैगशिप फोन में वीवो 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  5. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  6. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  7. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  9. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.