MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस ऑक्टाकोर मोबाइल प्लेटफॉर्म में 3.10 GHz पर क्लॉक्ड तीन एफिशिएंसी कोर्स हैं
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के अगले सप्ताह लॉन्च होने वाले दो स्मार्टफोन्स में MediaTek का नया चिपसेट दिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में MediaTek Dimensity 9600 Pro को पेश किया गया था। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स होंगे।
Vivo ने इन स्मार्टफोन्स की इमेजिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कैपेबिलिटीज का भी टीजर दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Vivo ने बताया है कि नए MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट वाले ये शुरुआती स्मार्टफोन्स होंगे। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max के साथ Vivo X500 को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X500 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है।
MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस ऑक्टाकोर मोबाइल प्लेटफॉर्म में 3.10 GHz पर क्लॉक्ड तीन एफिशिएंसी कोर्स हैं। इसके साथ 4.35 GHz पर क्लॉक्ड तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 4.55 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स हैं। इस चिपसेट में Mali G2 Ultra NX GPU शामिल है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में NPU 2.0 है जिसके 60 fps तक ऑटोफोकस परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में 4K Dolby Vision पोट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया इमेजिंग चिप मिलेगा।
आगामी स्मार्टफोन्स में Demura 2.0 और 2K 10-बिट लॉग हार्डवेयर सपोर्ट सहित एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होगी। हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) की वेबसाइट पर Vivo X500 Pro Max की मॉडल नंबर - V2602DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी है। इसमें 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Vivo X500 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।