Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X500 Pro में सेंटर में पोजिशन वाला सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है
  • Vivo X500 Pro में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है

पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 Pro के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी है। Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की BOE OLED पैनल के साथ टेस्टिंग की जा रही है। 

Vivo X500 Pro में LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चारों साइड पर नैरो बेजेल्स मिल सकेंगे। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X500 Pro में सेंटर में पोजिशन वाला सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इससे पहले Vivo की X सीरीज के स्मार्टफोन्स में इस प्रकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में सितंबर में पेश किया जा सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo X300 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,510 mAh की बैटरी है 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.