Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा होगा। इसमें '1511 वॉर ड्रम मास्टर' सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। ये स्पीकर्स गेमिंग के दौरान साउंड को 120 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300s में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200s की जगह लेगा

यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200s की जगह लेगा

हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Vivo X300 Max को देखा गया था। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी थी। इस स्मार्टफोन को चीन में Vivo X300s के तौर पर पेश किया जाएगा। Vivo X300s में  MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo X200s की जगह लेगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि करने के साथ ही इसके डिस्प्ले, कैमरा और स्पीकर जैसी डिटेल्स की जानकारी दी है। Vivo X300s में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले BOE Q10 Plus ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का होगा और यह बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए 'Circular Polarised Light 2.0' को सपोर्ट करेगा। Boxiao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में कस्टम 751440 वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी जो स्पेशल एलॉय मैटीरियल का इस्तेमाल करती है। यह 9595 हेप्टिक मोटर की तुलना में 2.2x अधिक बैंडविद्थ उपलब्ध कराती है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा होगा। इसमें '1511 वॉर ड्रम मास्टर' सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। ये स्पीकर्स गेमिंग के दौरान साउंड को 120 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vivo X300s में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500+ दिया जा सकता है। Vivo X300s में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

हाल ही में Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Vivo X300 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.