Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक

Vivo X300e फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 14:53 IST
ख़ास बातें
  • फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • रियर साइड में इसके अंदर 50MP का मेन कैमरा आ सकता है।
  • फोन में 7100mAh की बैटरी का जिक्र किया गया है।

Vivo X300e कंपनी का अपकमिंग फोन बताया जा रहा है जो ने Vivo X300 FE के बाद अगला एडिशन होगा।

Vivo X300 सीरीज में कंपनी जल्द ही एक और मॉडल जोड़ सकती है जो कि Vivo X300e के नाम से लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में दिखाई दे चुका है। इससे पता चलता है कि फोन को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। अब एक और लीक इसे लेकर सामने आया है। इसके साथ ही इस फोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी इस लिस्टिंग के माध्यम से पता चल रहे हैं। आइए जानते हैं Vivo X300e में क्या हो सकता है खास। 

Vivo X300e कंपनी का अपकमिंग फोन बताया जा रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। इसे IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है। अब चीन से जाने माने टिप्स्टर DCS ने (via) Vivo X300 FE के बाद आने वाले इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। Vivo X300e में 6.59 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें फ्लैट पैनल मिलने की बात कही गई है। यह फोन एक दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है। 

Advertisement

Vivo X300e फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, रियर साइड में इसके अंदर 50MP का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में कंपनी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दे सकती है। तीसरे कैमरे के तौर पर इसमें 50MP का IMX8 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया गया है जो जूम फोटो के लिए इस्तेमाल होगा। बहुत संभावना है कि कंपनी फोन में ZEISS ट्यून्ड कैमरा सेटअप दे सकती है। 

फोन में 7100mAh की बैटरी का जिक्र किया गया है। इसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन एक स्लिम डिवाइस के रूप में आ सकता है। टिप्स्टर ने कयास लगाया है कि इसकी मोटाई 7.99mm के पास हो सकती है। फोन का वजन 203 ग्राम हो सकता है। फोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। कंपनी फ्रेम को मेटल में पेश कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fresh and premium IP69-rated design
  • Lighter Telephoto Extender Gen 2 works well
  • Vibrant 120Hz LTPO display
  • OriginOS 6 is highly customisable
  • Good raw performance
  • 40W wireless charging
  • Great battery life
  • Bad
  • Poor ultrawide camera
  • Average selfie camera
  • No HDR video recording option
  • Gets hot when recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,216x2,640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X300e

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.