Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!

Vivo X300 Ultra, और Vivo X300s मार्केट में 30 मार्च को लॉन्च के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Ultra वेरिएंट एक कैमरा सेंट्रिक फोन होने वाला है
  • पहला फोन होगा जिसमें प्रफेशनल कैमरा वाले फीचर्स एक स्मार्टफोन में होंगे
  • स्मार्टफोन्स में कंपनी ने लम्बी रेंज वाला टेलीफोटो एक्सटेंडर दिया है

Vivo X300s और Vivo X300 Ultra कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन होने वाले हैं

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Vivo X300 सीरीज के Vivo X300s और Vivo X300 Ultra कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन होने वाले हैं जिन्हें लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने इनका डिजाइन रिलीज कर दिया है और साथ ही फोन के कैमरा के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है। फोन में कंपनी ने खासतौर पर कैमरा पर फोकस किया है जो कि इसके डिजाइन से भी पता चलता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे अपकमिंग Vivo X300s और Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन, और क्या होंगे इनके खास फीचर्स। 

Vivo X300 Ultra को लेकर बड़ा खुलासा कंपनी की ओर से किया गया है। ब्रांड के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने फोन के कैमरा के बारे में बड़ी बात कही है। यह स्मार्टफोन एक प्रफेशनल कैमरा फोन बताया गया है। इशारा साफ है कि अपकमिंग Ultra वेरिएंट एक कैमरा सेंट्रिक फोन होने वाला है जिसमें जबरदस्त फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फीचर्स होंगे। कंपनी के अनुसार यह पहला फोन होगा जिसमें प्रफेशनल कैमरा वाले फीचर्स एक स्मार्टफोन के कैमरा में आ रहे हैं। 

कंपनी ने इनके डिजाइन के बारे में खुलासा किया है। दोनों ही मॉडल्स में फिल्म ग्रीन कलर फिनिश मिलने वाली है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी ने लम्बी रेंज वाला टेलीफोटो एक्सटेंडर दिया है। इसकी किट भी लॉन्च के साथ मिलेगी। Vivo X300 Ultra में कंपनी के अनुसार Cannon 400 टेलीफोटो सिस्टम दिया गया है। यह लम्बी दूरी की फोटोग्राफी का खिलाड़ी होगा जिसमें 400mm की फोकल लेंथ दी गई है। 

कैमरा फीचर्स में एक और खास Lipstick 200 टेलीफोटो मोड दिया गया है जो बेहतरीन जूम एक्सपीरियंस दे सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन में प्रफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग देखने को मिलेगा। फोन 4K 120fps पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 10-bit रिकॉर्डिंग फीचर है। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन सिनेमैटिक स्लो मोशन रिकॉर्डिंग भी कर सकेगा। Vivo X300 Ultra, और Vivo X300s मार्केट में 30 मार्च को लॉन्च हो सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.