Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ

Vivo जल्द ही ग्लोबल बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X300 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo X300 Ultra में 7000mAh बैटरी दी गई है।

Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही ग्लोबल बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में टिप्सटर ने भारत में इन स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बाजार में मई की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना हैं और बिक्री 14 मई से शुरू हो सकती है। Vivo X300 Ultra पहले ही चीनी बाजार में और Vivo X300 FE रूस में लॉन्च किया जा चुका है। यहां हम आपको Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE कब होंगे भारत में लॉन्च

Advertisement

टिपस्टर योगेश बराड़ के अनुसार, Vivo भारत में 7 मई को X300 Ultra को लॉन्च करने वाला है, जिसके साथ ही Vivo X300 FE भी दस्तक देगा। इनकी बिक्री एक हफ्ते बाद 14 मई से शुरू होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Vivo X300 FE पहले ही रूस में लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत RUB 60,299 (लगभग 71,000 रुपये) है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं Vivo X300 Ultra मार्च में चीन में लॉन्च हुआ था। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 7,499 (लगभग 1,02,700 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,09,600 रुपये) और 16GB + 1TB सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन की कीमत क्रमश CNY 8,999 (लगभग 1,23,300 रुपये) है। चीन में Vivo X300 Ultra ब्लैक, फिल्म ग्रीन और सिल्वर टोन कलर में उपलब्ध है। लीक से पता चला है कि Vivo X300 FE भारत में ब्लैक, ग्रीन और पर्पल रंगों में उपलब्ध हो सकता है। X300 Ultra और X300 FE के 7 मई को लॉन्च होने की संभावना है।

Vivo X300 Ultra Specifications

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 1TB UFS4.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। X300 Ultra में 7000mAh बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.