Vivo X300, X300 Pro ग्लोबल मार्केट में हुए लॉन्च, 50MP कैमरा, Dimensity 9500 चिप से लैस, जानें कीमत

ग्लोबल मार्केट में आए मॉडल्स में कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी को काफी घटा दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 10:38 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है।
  • Vivo X300 में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • प्रो मॉडल में 6.82 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Vivo X300 और Vivo X300 Pro को कंपनी ने अब यूरोप में पेश कर दिया है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo X300 और Vivo X300 Pro को कंपनी ने अब यूरोप में पेश कर दिया है। इससे पहले ये स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च किए गए थे। दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशंस भी इनके चाइनीज वेरिएंट के जैसे हैं। लेकिन बैटरी के मामले में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। ग्लोबल मार्केट में आए मॉडल्स में कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी को काफी घटा दिया है। आइए जानते हैं यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए Vivo X300 और Vivo X300 Pro फोन की क्या है कीमत और क्या है इनमें अलग! 

Vivo X300, Vivo X300 Pro Price (Europe)

Vivo X300 और Vivo X300 Pro बीते दिन यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिए गए हैं। दोनों ही फोन में प्रोसेसिंग के लिए पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Vivo X300 स्टैंडर्ड मॉडल का यूरोपियन प्राइस 1049 यूरो (लगभग 1,07,600 रुपये) है। फोन में 16 जीबी तक रैम है और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसी तरह 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वाले Vivo X300 Pro की यूरोप में कीमत 1399 यूरो (1,43,500 रुपये) है। 

Advertisement

Vivo X300, Vivo X300 Pro Specifications (Europe)

यूरोपियन और चाइनीज, दोनों ही स्मार्टफोन वेरिएंट्स में अधिकतर स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं लेकिन कुछ जगह अंतर मिलता है। स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के अंतर की बात करें तो Vivo X300 में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जबकि प्रो मॉडल में 6.82 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन में 8T LTPO डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz का रिफ्रेश रेट यहां पर मिल जाता है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर यहां दिया गया है। दोनों ही फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। 

कैमरा फीचर्स
Vivo X300 में 200MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें Samsung HPB सेंसर लगा है। साथ में 50MP का सोनी LYT-602 टेलीफोटो लेंस दिया गया है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। 

Advertisement

Vivo X300 Pro में 50MP का Sony LYT-828 मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 200MP Samsung HPB टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर है जो कि अल्ट्रावाइड कैमरा का काम करता है। 

सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 50MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। इसमें 50MP Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ग्लोबल वेरिएंट्स में OriginOS का सपोर्ट दिया गया है जो कि Android 16 आधारित है। कंपनी ने फोन के साथ 5 साल तक OS अपडेट्स देने और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स देने का वादा किया है। 

Advertisement

बैटरी में है अंतर
ग्लोबल मॉडल्स में कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी को घटा दिया है। यूरोप में रिलीज हुआ Vivo X300 फोन 5,360mAh बैटरी के साथ आता है जबकि इसका चाइनीज वेरिएंट 6,040mAh बैटरी से लैस किया गया है। इसी तरह यूरोप में आया Vivo X300 Pro फोन 5,440mAh बैटरी के साथ आता है। जबकि चाइनीज वेरिएंट में 6510mAh की बैटरी दी गई है। X300 को फैंटम ब्लैक और हालो पिंक कलर्स में पेश किया गया है। जबकि X300 Pro को फैंटम ब्लैक और ड्यून ब्राउन कलर्स में पेश किया गया है। दोनों ही फोन 30 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.