Vivo X27 के स्पेसिफिकेशन आए सामने, Vivo X27 Pro में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे

आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो एक्स27 (Vivo X27) के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X27 स्मार्टफोन हो सकता है 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज से लैस
  • Vivo X27 Pro में हो सकता है नाइट विज़न कैमरा
  • डुअल सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है वीवो एक्स 27 प्रो

Vivo X27 के स्पेसिफिकेशन आए सामने, Vivo X27 Pro में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo X27 को 19 मार्च 2019 को चीन में लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो एक्स27 के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया गया है। Vivo ने बुधवार को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कुछ टीज़र जारी किए हैं जिससे Vivo X27 के कैमरा, स्टोरेज और बैटरी के बारे में पता चला है।

Vivo ने बुधवार को वीबो पर टीज़र इमेज को जारी किया है जिससे वीवो एक्स27 के स्पेसिफिकेशन कंफर्म हो गए हैं। एक तस्वीर से पता चला है कि Vivo X27 में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Vivo X27 में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
Advertisement

वीबो पर मौजूद अन्य तस्वीर ने इस बात से पर्दा उठाया है कि हैंडसेट के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे, प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। उम्मीद है कि यह सेंसर सोनी आईएमएक्स586 से लैस हो सकता है। टीज़र से वाइड-एंगल मोड और नाइट व्यू मोड जैसे फीचर के बारे में भी पता चला है। नए फीचर को सपोर्ट करने के लिए हैंडसेट में वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है।

वीबो पर टीज़र के अलावा चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Vivo X27 के एक कमजोर वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक किए गए हैं। टीना लिस्टिंग में हैंडसेट का मॉडल नंबर Vivo V1838A दिख रहा है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता ह। कहा जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo

Vivo V1838A में जान फूंकने के लिए 3,920 एमएएच की बैटरी हो सकती है। पिछले सप्ताह टीना पर एक वीवो फोन को स्पॉट किया गया था जिसका मॉडल नंबर V1829T है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। वीबो पर एक टिपस्टर ने दावा किया कि Vivo X27 के कम से कम तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। तीसरा मॉडल Vivo X27 Pro हो सकता है।

SlashLeaks द्वारा जारी स्क्रीनशॉट से वीवो एक्स27 के तीन वेरिएंट के बारे में पता चलता है। तस्वीर को देखने से इस बात का पता चलता है कि फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर नाइट विज़न कैमरा सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।
Advertisement

Vivo X27 के कमजोर वरिएंट में 6.39 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। हैंडसेट में 8 जीबी रैम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जो 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo/ SlashLeaks

स्क्रीनशॉट में Vivo X27 के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को हाइलाइट किया गया है। यह वेरिएंट 18 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, वहीं इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में 22.5 वाट चार्जिंग सपोर्ट होगा। वीबो पर एक टिपस्टर ने अलग से एक तस्वीर को लीक किया है जिसमें Vivo X27 Pro में डुअल सेल्फी पॉप-अप कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। तस्वीर में हैंडसेट के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं।
 

Photo Credit: Weibo

टिपस्टर ने Vivo X27 और X27 Pro की कीमत भी लीक कर दी है। स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे, 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले Vivo X27 की कीमत 3,598 चीनी युआन (लगभग  37,300 रुपये) हो सकती है। इसके स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,298 चीनी युआन (लगभग  34,200 रुपये) हो सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे, 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले Vivo X27 Pro की कीमत 3,998 चीनी युआन (लगभग 41,500 रुपये) हो सकती है। याद करा दें कि, चीन में वीवो एक्स27 को 19 मार्च 2019 को लॉन्च किया जाना है और चीन में हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.