Vivo X23 में हो सकते हैं दो रियर कैमरे

वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo X23 जल्द लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, वीवो एक्स23 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरे में सुपर वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2018 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X23 दो कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
  • वीवो एक्स23 में मिलेगा वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • सेकेंडरी कैमरा होगा 125 डिग्री सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo X23 जल्द लॉन्च होने वाला है। 06 सितंबर को लॉन्च होने वाले वीवो एक्स23 हैंडसेट के लिए कंपनी ने ऑनलाइन रिज़र्वेशन लेना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Vivo X23 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरे में सुपर वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा जो 125 डिग्री सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ आएगा। Vivo X21 का अपग्रेड वर्जन है वीवो एक्स23।

चीनी वेबसाइट Weibo पर पोस्टर लीक हुआ है। पोस्टर से पता चला है कि इसमें 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा का एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। सुपर वाइड-एंगल लेंस की मदद से यूजर फ्रेम में ज्यादा जगह को कैप्चर कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition की तरह वीवो एक्स23 भी एडवांस 3डी फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। भारत में वीवो एक्स23 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से संबंधित जानकारी 06 सितंबर को लॉन्च इवेंट वाले दिन ही सामने आने की उम्मीद है। याद करा दें कि कंपनी ने चीन में लॉन्च के बाद Vivo X21 को भारत में लॉन्च कर दिया था।

अब बात Vivo X23 के डिजाइन की। Oppo F9 Pro की तरह Vivo X23 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। वीवो का यह हैंडसेट प्रीमियम ग्रेडिएंट फिनिश एवं 3डी डिजाइन के साथ आएगा। चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चल चुका है कि वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2 फीसदी होगा। कुछ समय पहले सामने आए लीक की माने तो Vivo X23 3डी फेस रिकग्निशन, 6.4 इंच फुलस्क्रीन डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X23, Vivo X23 specifications, Vivo X23 price, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  2. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  3. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  4. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.