Vivo V11 हो सकता है 6 सितंबर को लॉन्च

Vivo भारत में अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V11 लॉन्च करेगी। Vivo X21 की तरह वीवो का अगला हैंडसेट वीवो वी11 भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है।

Vivo V11 हो सकता है 6 सितंबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo V11 में हो सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है वीवो वी11
  • Vivo V11 में हो सकती है वाटरड्रॉप डिस्प्ले
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo भारत में अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V11 लॉन्च करेगी। कंपनी ने सितंबर 2018 में होने वाले इवेंट के लिए 'ब्लॉक योर डेट' मैसेज जारी किया है। इस इनवाइट में लिखा है- 'एक्सपीरियंस इन 11'। जो इस बात की और संकेत देता है कि 6 सितंबर को कंपनी वीवो वी11 को लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन के नाम से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। Vivo की तरह से भेजे गए इनवाइट से पता चला है कि Vivo X21 की तरह वीवो का अगला हैंडसेट भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। Vivo V11 के  लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि वीवो वी11 वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ आएगा। Vivo V11 को Vivo V9 का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा रहा है।Vivo V11 की लीक तस्वीरों से भी इस बात की और ही संकेत मिलता है। Vivo X23 का डिजाइन भी काफी हद तक वीवो वी11 से मिलता जुलता होगा।
 

Vivo V11 के स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट की मुताबिक, Vivo V11 में  6.41 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिकस्ल है। वीवो वी11 का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। Vivo V11 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। वीवो वी11 की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए वीवो का यह स्मार्टफोन 3,400 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं की Vivo का यह हैंडसेट अपग्रेड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सपोर्ट करेगा।

अब बात कैमरे की। फोटोग्राफी के लिए वीवो वी11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। मार्केट में मौजूद इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन की तुलना में Vivo V11 किफायती स्मार्टफोन होगा। वीवो वी11 की लंबाई-चौड़ाई 157.9x75x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 156 ग्राम होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »