Vivo X23 लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

वीवो जल्द अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo X23 को लॉन्च कर सकती है। वीवो ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo X23 को लिस्ट कर दिया है।

Vivo X23 लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ आएगा Vivo X23
  • Vivo X23 में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Vivo X21 का अपग्रेड वर्जन है वीवो एक्स23
विज्ञापन
वीवो जल्द अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo X23 को लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि कंपनी ने इस साल भारत में Vivo X21 को लॉन्च किया है। Vivo X21 का अपग्रेड वर्जन होगा वीवो एक्स23। वीवो ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo X23 को लिस्ट कर दिया है। हालांकि, वीवो एक्स23 के नीचे कमिंग सून लिखा नजर आ रहा है। इच्छुक ग्राहकों के लिए रिजर्वेशन बटन को लाइव कर दिया गया है। Vivo X23 के कुछ फीचर्स को भी हाइलाइट किया गया है। वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2  फीसदी होगा। Vivo X23 के बैक में 3डी डिजाइन वाला ग्लास पैनल मिलेगा। वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Vivo जल्द अपनी वेबसाइट पर वीवो एक्स23 की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दे सकती है।

Oppo F9 Pro की तरह Vivo X23 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वेबसाइट पर फिलहाल वीवो एक्स23 पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में दिख रहा है। लेकिन लॉन्च वाले दिन Vivo X23 को अन्य कलर ऑप्शन में भी उतारा जा सकता है। वीवो एक्स23 के सभी स्पेसिफिकेशन तो वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। पिछले लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi Mi 8 Explorer Edition की तरह Vivo X23 भी एडवांस 3डी फेस रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

Vivo का यह हैंडसेट डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। Vivo X23 में 6.4 इंच की फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगी। कुछ समय पहले पता चला था कि वीवो एक्स23 स्मार्टफोन 23 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। अगर यह जानकारी सही निकलती है तो आज से ठीक दो दिन बाद हैंडसेट लॉन्च होगा। कुछ दिनों पहले Weibo पर एक टिपस्टर ने कथित Vivo X23 हैंडसेट की कुछ लाइव तस्वीरों को शेयर किया था। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति हाथ में स्मार्टफोन पकड़े उसे इस्तेमाल कर रहा है। तस्वीरों में वीवो एक्स23 का फ्रंट पैनल ही दिखाई दे रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X23, Vivo X21
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »